अपने लग्न को कैसे पहचानें? – Complete Lagan Finder Guide (Hindi)
अक्सर लोग कहते हैं – “राशिफल मेरे ऊपर फिट नहीं बैठता… क्या ज्योतिष गलत है?”
असल में गलती ज्योतिष की नहीं, हमारी समझ की होती है।
क्योंकि भविष्यवाणी राशि से नहीं लग्न से होती है।
हम लोग रोजाना T.V पर , अखबार में , मोबाइल apps पर अपना भविष्य राशिफल पढ़ते है। पर कई बार हम पाते है की वो राशिफल तो सटीकता से हमारे जीवन पर लागू नहीं हो रहा है और फिर हमे लगता है की ज्योतिष तो लागू ही नहीं हो रहा है। परन्तु तथ्य कुछ और है जो आज हम आप लोगो को इस ब्लॉग के माध्यम से बताने जा रहे है।
यह पर हम ज्योतिष के दो सर्वाधिक चर्चित दो बिंदु पर चर्चा करेंगे : राशि व लग्न
पहले हम ये समझते है की राशि क्या होती है। आपके हमारे जन्म के समय चंद्र जिस राशि में होता है वही हमारी चंद्र राशि या जन्म राशि होती है। जैसे अगर हमारी जन्म की तारीख पर चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा था तो हमारी जन्म रही कन्या हुई। अगर जन्म तारीख पर चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा था तो जन्म राशि तुला हुई।
राशि हमारे जीवन की वास्तविक तस्वीर नहीं होती है , बल्कि ये तो हमारी भावनाओ का विश्लेषण करने में उपयोग आती है।
राशि क्या बताती है ?
ज्योतिष में चन्द्रमा मन और भावनाओ कारक है। अत: चंद्र राशि से जातक के
- सोचने का तरीका कैसा होगा
- उसकी मानसिक स्तिथि कैसी होगी
- अपनी भावनाओ पर उसका नियंत्रण कैसा होगा
- mood swings , emotional needs कैसी होगी
- रिश्तो का pattern कैसा होगा
ये सब चंद्र राशि से देखा जाता है। जीवन की बड़ी बड़ी घटनाओ जैसे career , job , marriage जैसे चीज़े कब , कैसे होगी ये सब देखने के लिए लग्न ही ज्यादा प्रभावशाली और सटीक माना जाता है।
जन्म राशि किस पर निर्भर करती है
आपकी जन्म राशि आपकी जन्म तिथि पर चन्द्रमा की position कहां है इस पर निर्भर करती है। चन्द्रमा एक राशि में तकरीबन 2. 25 दिन यानी सवा दिन गोचर करता है। ऐसे में इन सवा दो दिनों में जितने भी जातक का जन्म हुआ है , उन सब की राशि same होगी पर सबका भविष्य तो same नहीं हो सकता।
अब सबसे महत्वपूर्ण भाग पर आते हैं — लग्न (Ascendant) क्या होता है?
लग्न क्या होता है ?
आपके जन्म के exact time पर जो रही पूर्व में उदय हो रही होती है , वही आपका लग्न होता है। लग्न हर दो घंटे बाद बदल जाता है और हर 4 मिनट में इसकी एक डिग्री बदल जाती है। एक राशि कुल 30 डिग्री की होती है।
और वास्तव में लग्न से ही हमारी जीवन की सभी महत्वपूर्ण घटनाओ की जानकारी मिलती है।
लग्न क्या बताता है ?
- आपकी outer personality
- दुनिया आपको कैसे देखती है
- आपका स्वभाव , nature , व्यवहार
- आपके जीवन की दिशा
- आपके जीवन की सभी बड़ी घटनाएं , career , jobs , marriage , love , बच्चे
- आपके हेल्थ एंड personal decisions
ये सब लग्न से ही निर्धारित होता है।
लग्न किस पर निर्भर करता है ?
आपके जन्म की तारीख , exact समय , और जन्म स्थान से ही सही लग्न का पता लगाया जाता है। लग्न हर दो घंटे में बदल जाता है। और दो लोगों का लग्न एक ही क्यों न हो, उनकी लग्न डिग्री अलग होती है —
और यही डिग्री life events को बदल देती है। हर 4 मिनट में एक डिग्री का फर्क आता है ?
लग्न और राशि में क्या अंतर है ?
| Point | Lagna | Rashi ( Moon Sign) |
|---|---|---|
| क्या दर्शता है | Outer Personality | Inner emotions |
| किस पर निर्भर करता है | जन्म के सटीक समय पर | जन्म की तारीख और चन्द्रमा की position पर |
| बदलाव का समय | हर दो घंटे में | 2. 25 दिन में |
| क्या प्रभाव डालता है ? | Career, Health, Body, Life Path | Mind, Nature, Emotions, Relationships |
| Importance | Physical world me kaise chalte ho | Emotional world me kaise feel karte ho |
साधारण भाषा में कहे तो :
▶लग्न : आप दुनिया को कैसे देखते है और दुनिया आपको कैसे देखती है
▶राशि : आप अंदर से कैसे है
जैसे एक फल का बाहर का कवर लग्न है और अंदर का राशि
ज्योतिष में क्या ज्यादा जरुरी है ?
लग्न से पूरी कुंडली और जीवन की दिशा set होती है। राशि से मानसिक स्तिथि , emotions decide होते है।
एक ज्योतिष हमेशा लग्न , राशि और नक्षत्र के combination से predict करता है।
अपना लग्न कैसे पहचाने ?
जब भी आप किसी सॉफ्टवेयर में अपने जन्म की तारीख , समय और जन्म स्थान डालकर अपना चार्ट बनाते है है तो वह कुछ ऐसा दिखाई देता है :
अब इस चार्ट में कूल 12 खाने है , इनमे पहले खाने में जो गिनती लिखी होती है उसी से लग्न निर्धारित होता है।
प्रत्येक गिनती यानी अंक एक निश्चित राशि को दिखाता है जैसे
अंक 1 : मेष राशि
अंक 2 : वृषभ राशि
अंक 3 : मिथुन राशि
अंक 4 : कर्क राशि
अंक 5 : सिंह राशि
अंक 6 : कन्या राशि
अंक 7 : तुला राशि
अंक 8 : वृश्चिक राशि
अंक 9 : धनु राशि
अंक 10 : मकर राशि
अंक 11 ; कुम्भ राशि
अंक 12 : मीन राशि
उदाहरण के लिए इस चार्ट में पहले खाने में अंक 4 लिखा है अत : इस चार्ट का लग्न कर्क है।
भविष्य वाणी गलत क्यों हो जाती है ?
कई लोग जो ऑनलाइन या ऑफलाइन अपने प्रश्न पूछते है उनकी कई बार शिकायत रहती है की ज्योतिष ने जो बताया था उस समय पर तो वैसा हुआ ही नहीं। इसका सबसे बड़ा कारण लग्न का गलत होना ही होता है।
जब हमे अपने जन्म का सटीक समय पता न हो ऐसे में लग्न की सही जानकारी नहीं प्राप्त हो पाती और ऐसे में जीवन की मह्तवपूर्ण घटनाओ के prediction में सटीकता नहीं आ पाती। जैसा हमने पहले ही बताया की लग्न प्रति 4 मिनट के हिसाब से 1 डिग्री बदल जाता है और 2 घंटे में तो पूरा लग्न ही बदल जाता है।
ऐसे में सही सटीक समय न पता होने पर दशा , योगकारक ग्रह आदि का सटीक पता नहीं लग पाता और prediction में कुछ कमी रह जाती है। ये बिलकुल ऐसे ही है जैसे बिना medical जांच कराये ( X - Ray ) आदि सिर्फ स्टेथोस्कोप से बीमारी के कारण का अंदाजा लगाना।
यदि आपका जन्म समय सटीक नहीं है, तो सबसे पहले Birth Time Rectification आवश्यक है।
निष्कर्ष:
राशि हमारी भावनाओं को बताती है,
लेकिन असली जीवन, करियर, विवाह और स्वास्थ्य की दिशा लग्न ही निर्धारित करता है।
इसलिए भविष्यवाणी हमेशा लग्न के आधार पर ही देखनी चाहिए।
यदि आप अपना सही लग्न, विवाह योग, करियर दिशा या आने वाले समय की भविष्यवाणी जानना चाहते हैं,
तो मेरी WhatsApp Consultation उपलब्ध है।
📲 WhatsApp: 83682 79174
💰 Fee: ₹151
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
नीचे सबसे आम सवाल और उनके सीधे-सादे जवाब दिए गए हैं — अगर आपका सवाल अलग है तो WhatsApp पर सीधे पूछ सकते हैं।
1) राशि और लग्न में क्या फर्क है?
राशि (Moon Sign) आपकी आंतरिक भावनात्मक प्रवृत्ति और मन की स्थिति बताती है, जबकि लग्न (Ascendant) आपकी बाहरी व्यक्तित्व, शरीर और जीवन मार्ग को दर्शाता है। भविष्यवाणी में लग्न का अधिक महत्त्व है।
Tip: अधिकतर सामान्य राशिफल चंद्र (Moon) के आधार पर बनते हैं — इसलिए कभी-कभी वो पूरी तरह फिट नहीं बैठते।
2) लग्न कितने समय में बदलता है?
लग्न हर लगभग 2 घंटे में बदलता है और हर लगभग 4 मिनट में 1° (degree) से शिफ्ट होता है। इसलिए जन्म का exact time बहुत ज़रूरी है।
3) मेरा जन्म समय गलत हो तो क्या करूँ?
अगर आपका जन्म समय uncertain है तो Birth Time Rectification कराया जाना चाहिए — इसमें जीवन की प्रमुख घटनाओं (शिक्षा, नौकरी, शादी, बीमारी आदि) के आधार पर सही समय पता किया जाता है।
हम यह service WhatsApp पर provide करते हैं — short rectification से अक्सर सही लग्न मिल जाता है।
4) क्या लग्न से करियर और शादी पता चलता है?
हाँ — लग्न और उससे जुड़े ग्रह (जैसे दशा-ग्रह, 7th-house, 10th-house) करियर, शादी और बड़े life events के लिये महत्वपूर्ण संकेत देते हैं। पर सही विश्लेषण के लिये कुंडली का सम्पूर्ण अध्ययन आवश्यक है।
5) बिना कुंडली के मैं कैसे पहचान सकता/सकती हूँ कि मेरा लग्न क्या है?
बिना कुंडली सही लग्न बताना मुश्किल है। फिर भी rough तरीके हैं — जैसे जन्म के approximate time के आधार पर online lagna calculators, पर सटीकता के लिये जन्म समय + स्थान आवश्यक है।
6) क्या लग्न बदल सकता है?
जन्म के बाद lagna नहीं बदलता — पर हमारी circumstances और ग्रहों के गोचर (transits) के कारण जीवन के अनुभव बदलते रहते हैं। इसलिए analysis जन्म-lagna के आधार पर ही करना चाहिए।
7) अगर मुझे सीधे मदद चाहिए तो क्या करें?
सीधे WhatsApp पर अपनी जन्म-तिथि, जन्म-समय और जन्म-स्थान भेजें — मैं आपकी कुंडली देखकर short report भेज दूँगा और आवश्यक सलाह दूँगा.
WhatsApp: 83682 79174 (Fee: ₹151 )
अगर आप अपना करियर, विवाह या स्वभाव लग्न के अनुसार जानना चाहते हैं,
तो हमारी वेबसाइट के "Ask Astrologer " सेक्शन को ज़रूर देखें।
तो हमारी वेबसाइट के "Ask Astrologer " सेक्शन को ज़रूर देखें।

0 Comments